अभिनेत्री की शिकायत पर अनुराग के ख़िलाफ़ यौन दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज़
नई दिल्ली। एक अभिनेत्री की शिकायत के बाद मशहूर फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज़ कर ली गयी है। अभिनेत्री ने अनुराग पर 2013 में यौन दुराचार के कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उधर, अनुराग ने सभी आरोपों कों बेबुनियाद करार दिया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री मंगलवार रात को अपने वकील नितिन सतपुते के साथ वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376(1)- यौन दुष्कर्म, 354 (महिला पर शीलभंग करने के इरादे से हमला करना), 341 (ग़लत ढंग से रोकना) और 342 (जबरन कैद करना) में शिकायत दर्ज़ की गयी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगभग सात साल पुरानी घटना के संबंध में अनुराग को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
पुलिस शिकायत में अभिनेत्री ने अनुराग पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने यारी रोड आवास पर 2013 में उनके साथ दुष्कर्म किया था। अभिनेत्री अपने वकील के साथ पहले ओशिवरा पुलिस स्टेशन गयी थीं, जहां से उन्हें वर्सोवा पुलिस स्टेशन भेज दिया गया, जिसके न्यायिक क्षेत्र में घटनास्थल आता है। बताया गया कि ओशिवरा पुलिस स्टेशन इसलिए गये थे, क्योंकि अनुराग का दफ़्तर उसी इलाक़े में स्थित है।
मंगलवार रात नितिन सतपुते ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि किन-किन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गयी है। नितिन ने लिखा- आरोपी के ख़िलाफ़ आख़िरकार दुष्कर्म, जबरन रोकने, कैद करने और महिला का शीलभंग करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज़ करवा दी गयी है।
बता दें, अभिनेत्री ने शनिवार को एक मीडिया इंटरव्यू में अनुराग पर सनसनीखेज़ आरोप लगाये थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया में हंगामा मचा हुआ है। अनुराग के पक्ष में तमाम लोगो आवाज़ उठा रहे हैं। वहीं, अनुराग की ओर से उनकी वकील ने इस मामले में एक स्टेटमेंट जारी करके सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.