Satyameva Jayate 2: दिखा जॉन अब्राहम का जबरदस्त लुक, ईद पर रिलीज़ होगी ‘सत्यमेव जयते 2’
नई दिल्ली। जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर सत्यमेव जयते 2 भी कोरोना काल के बाद वापसी को तैयार है। फ़िल्म को आने वाले ईद पर रिलीज़ किया जाएगा। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है।
जॉन अब्राहम में ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फ़िल्म 12 मई, 2021 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। उन्होंने लिखा- जिस देश की मईया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सत्यमेव जयते 2 को सिनेमाघरों में 12 मई को ईद के दिन पर रिलीज़ होगी।’ अगर पोस्टर की बात करें, तो जॉन अब्राहम जबरदस्त लुक में नज़र आ रहे हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी का प्रदर्शन किया गया है। हाथ में हल लिए नज़र आ रहे हैं। उनके सीने पर कई चोट के निशान भी दिख रहे हैं। हालांकि, खून की जगह तिरंगा बह रहा है।
बता दें, इस एक्शन पैक्ड फ़िल्म को मिलाप ज़ावेरी बना रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने इस सीक्वल फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया था। अब अनलॉक में जब शूटिंग शुरू हो गई है, तो फ़िल्म भी जल्द सेट पर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम अक्टूबर से शूटिंग शुरू कर सकती है।
गौरतलब है कि पहले पार्ट को दर्शकों को द्वारा पसंद किया गया था। साल 2018 में आई फ़िल्म को भी मिलाप ज़ावेरी ने ही बनाया था। इसमें जॉन के साथ मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका में थे। ज़ावेरी इससे पहले जॉन अब्राहम के साथ शूटआउट वडाला भी बना चुके हैं। दोनों की जोड़ी तीसरी बार एक साथ नज़र आने वाली है। सीक्वल में भी मनोज बाजपेयी भी नज़र आएंगे। अब देखना है कि इस फ़िल्मों को दर्शक कितना पसंद करते हैं।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.