आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना, मंडी से चंडीगढ़ रवाना, बोलीं- लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी
नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनोट आज यानी बुधवार को मुंबई पहुंचना है। इसके लिए वो मंडी में अपने पैतृक घर से रवाना हो गई हैं। वो चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। बता दें कि हिमाचल के मंडी में कंगना का पैतृक घर है। कंगना के साथ बहन रंगोली चंदेल, निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी उनके साथ होंगे। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सीआरपीएफ दस्ते ने मंगलवार देर रात मनाली पहुंचकर उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।
रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी- कंगना रनोट
बुधवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी। साथ एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं बारह साल की उम्र में हिमांचल छोड़ चंडीगढ़ हॉस्टल गयी फिर दिल्ली में रही और सोलह साल की थी जब मुंबई आई। कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती है,हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए,सब दोस्त वापिस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया।
2 बजे मुंबई पहुंचेगी कंगना
मालूम हो कि मुंबई जाने से पहले कंगना रनोट का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया। कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया। जिससे उनकी रिपोर्ट नहीं जांची जा सकी। इसलिए दोबारा उनका ये टेस्ट हुए। उनकी कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही कंगना का मुंबई जाने का रास्ता साफ हो गया है। कंगना दोपहर में चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। उनकी फ्लाइट दोपहर सवा 12 बजे की है। ये फ्लाइट 2 बजे मुंबई उतरेगी करेगी।
शिवसेना के बीच जुबानी जंग
बता दें कि पिछले कई दिनों से कंगना और शिवसेना के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। कंगना ने कहा था कि मुंबई में उन्हें सुरक्षित नहीं महसूस होता और उन्हें मुंबई पीओके की तरह लगता है। इसके बाद शिवसेना नेता ने उन्हें मुंबई न आने के लिए कहा था। बस यहीं से मामला बढ़ता चला गया। अब कंगना को केंद्र सरकार ने Y प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है।
कंगना के पीओके वाले बयान पर मचा था बवाल
बीते दिनों कंगना ने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें मुंबई से डर लगात है कि क्योंकि वहां हालात पीओके जैसे हो गए हैं। कंगना के इस बयान से महाराष्ट्र शासन और प्रशासन दोनों में नाराजगी है। इस बीएमसी ने यह भी कहा है कि यदि कंगना 7 दिनों से ज्यादा समय के लिए मुंबई आ रही हैं तो उन्हें क्वॉरंटीन कर दिया जाएगा।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213