चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा में दरका पहाड़, सुबह से वाहनों की आवाजाही बंद; ब्यास नदी में पहुंचा मलबाचंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा में दरका पहाड़, सुबह से वाहनों की आवाजाही बंद; ब्यास नदी में पहुंचा मलबा
मंडी। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा में पहाड़ दरकने से भारी मलबा आ गया है। मंडी से कुल्लू के बीच दवाड़ा के पास मार्ग बंद हो गया है। सुबह चार बजे के करीब पहाड़ी से पत्थर गिरने से शुरू हो गए थे। आठ बजे के बाद भारी मलबा मार्ग पर आ गया। पहाड़ से लगातार पत्थर गिरने से मार्ग को खोलने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तड़के ही वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। मौसम साफ होने के बावजूद दवाड़ा के कारा नामक स्थान पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ है। मौके पर पुलिस सहित एनएच की मशीनरी तैनात है। पत्थर थोड़ी थोड़ी देर बाद गिर रहे हैं। स्िथति सामान्य होने पर ही मार्ग को खोला जाएगा।
इस जगह पर अकसर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं। बीते दिनों भी यहां वाहनों पर पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल भी गाड़ी पर पत्थर गिरने की घटनाएं हुई थीं। इसी स्थान पर ब्यास नदी सड़क तक पहुंच जाती है। बरसात के दौरान यहां ज्यादातर हाईवे ठप हो जाता है।
भारी बारिश होने पर कई बार नदी का पानी भी हाईवे पर अा जाता है। इस दौरान यातायात के लिए मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। लेकिन शनिवार को मौसम साफ होने पर भी पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया और सुबह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रशासन ने कुल्लू की ओर से आ रहे वाहनों को बाया कटौला होकर भेजा गया।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.