मध्य प्रदेश: 30 अगस्त को प्रकृति वंदन कार्यक्रम, संघ प्रमुख देंगे ऑनलाइन संदेश
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पर्यावरण संरक्षण विभाग और हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन (एचएसएसएफ) की ओर से 30 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार की सुबह 10 से 11 बजे तक प्रस्तावित कार्यक्रम में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ऑनलाइन शामिल होंगे। संघ प्रमुख का 10 मिनट का संबोधन भी होगा। इसे संघ के फेसबुक पेज पर लाइव किया जाएगा।
संघ केपर्यावरण संरक्षण विभाग के राष्ट्रीय सहसंयोजक राकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी लोग अपने-अपने घर में प्रकृति का वंदन करेंगे। जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ संघ के स्वयंसेवक भी सपरिवार शामिल होंगे। इसके तहत घर के निकट लगे पेड़ या गमले में लगे पौधों की पूजा की जाएगी।
जैन ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा, वीडियो और प्रकृति वंदन के बारे में विस्तृत जानकारी भेजी जा रही है। कार्यक्रम के बाद हरित घर का एक सितारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के भारतीय समन्वयक और छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि आयोजन में पूरे देश से 30 लाख से अधिक पर्यावरण प्रेमियों की भागीदारी की उम्मीद की जा रही है। यह लोग विभिन्न माध्यमों से कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213