लड़के को प्यार करना पड़ा महंगा, लड़की के परिजनों ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
इंदौर: मिनी मुबंई कहे जाने वाले शहर में एक लड़के को लड़की से प्यार करना इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जान से हाथ धोने पड़े। जी हां हम बात कर रहे है इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के चलते लड़की के परिजनों ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। लड़की के परिजनों द्वारा युवक से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
घटना इंदौर दिलीप नगर की है। जहां मलखान की लड़की को मृतक अजय दो दिन पहले भगा कर ले गया था और फिर एक दिन पहले वह शाम को लौट भी आई थी। मलखान को यह शक था कि उसकी लड़की अजय (23) के साथ गई थी। इसी विवाद में उसने अपनी पत्नी सुंदर बाई व लाखन व अन्य परिजनों के साथ मिलकर अजय को उसके घर से बुलाकर उसे डंडे लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया था।
जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 4 दिन पुरानी है ,अजय को परिजनों ने उपचार के लिए घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गांधीनगर पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीनों लोगो को मलखान, उसकी पत्नी सुंदर बाई व लाखन को गिरफ्तार कर लिया है।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.