धोनी के संन्यास पर BCCI अध्यक्ष गांगुली बोले, एक युग का हो गया अंत
नई दिल्ली । अपने हेलिकॉप्टर शॉट के मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। हालांकि धोनी के संन्यास की खबरें बीते कुछ महीनों से सुनने को आ रही थी लेकिन शनिवार को आखिरकार धोनी ने इस खबर को सच साबित कर दिया। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक VIDEO डालकर बताया कि अब मैं इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं। इसके साथ ही धोनी के संन्यास संबंधी सभी खबरों पर विराम लगा दिया।
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की भी प्रतिक्रिया आई है। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि “पूर्व कप्तान एमएस धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रांची से आया एक लड़का जिसने साल 2004 में वनडे डेब्यू किया, भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया अपनी शांत प्रकृति और खेल की शानदार समझ के दम पर। उनकी नेतृत्व की शानदार क्षमता को सलाम।”
वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी धोनी के संन्यास पर प्रतिक्रिया हुए कहा कि, यह एक युग का अंत है। वह क्या शानदार खिलाड़ी रहे भारत और विश्व कप क्रिकेट के लिए। उनकी कप्तानी की क्षमता एक दम के अलग ही थी ऐसी कि जिसकी बराबरी करना बहुत मुश्किल होगा, खासकर क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में। शुरुआती करियर में वनडे में उनकी बल्लेबाजी ने हर किसी को रोमांचित किया।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.