सुशांत मामले में IPS विनय तिवारी ने मुंबई पुलिस पर लगाया आरोप कहा- सच छुपाया जा रहा
रायपुर। महाराष्ट्र में क्वारंटाइन किए गए आइपीएस विनय तिवारी ने दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया से बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस इस मामले में जो भी कह रही है, वह सच नहीं है। मामले में सच छुपाया जा रहा है। साथ ही बताया कि हादसे के वक्त घर में मौजूद चार लोगों से सुशांत की मौत का राज खुल सकता है, क्योंकि चारों ने अपने बयान बार-बार बदले हैं।
विनय तिवारी ने बताया कि मेरा मानना है कि सीबीआइ की जांच के बाद वह चीजें भी सामने आएंगी, जिन्हें छिपाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, हमारी टीम भी सारे रहस्य से पर्दा उठा देती, लेकिन हमें जांच से रोकने के लिए मुंबई पुलिस हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई है। सुशांत केस में मुंबई पुलिस ने वो सब नहीं किया, जो उन्हें करना चाहिए था। सुशांत पटना के रहने वाले थे, इसलिए उनके पिता ने वहां रिपोर्ट दर्ज कराई। सुशांत के पिता को मुंबई पुलिस से न्याय नहीं मिला। उनकी उम्मीद टूट रही थी, इसलिए उन्होंने पटना में एफआइआर कराई।
गैरकानूनी तरीके से क्वारंटाइन किया गया
नई दुनिया से बातचीत के दौरान आइपीएस विनय तिवारी ने बताया कि मैं खुद को क्वारंटाइन मान ही नहीं रहा हूं। मैं ऑन ड्यूटी हूं और अपना काम कर रहा हूं। गैरकानूनी तरीके से क्वारंटाइन करके बीएमसी ने अपनी साख गिराई है। मेरी कोरोना जांच कराकर वह मुझे छोड़ सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महाराष्ट्र सरकार के इस कदम से लोगों के मन में सुशांत केस की जांच को लेकर संदेह पैदा हुआ है।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213