रिया चक्रवर्ती पर सुशांत की मौत के बाद ईमेल के साथ छेड़छाड़ करने का लगा आरोप
नई दिल्लीl इंटरनेट पर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती के पास सुशांत सिंह राजपूत के ईमेल की जानकारी थी और सुशांत के निधन के बाद उन्होंने उनके मेल के साथ छेड़छाड़ की है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कुछ दिनों पहले बिहार में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है।
इसके बाद से कई खुलासे हुए और अभिनेता से जुड़े लोगों के बयान सामने आए। कल यह बताया गया कि केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश पर सुशांत की मौत के मामले को सीबीआई जांच कराने का फैसला किया है। अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हो सकता है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मृत्यु के बाद सुशांत के ईमेल को एक्सेस किया हो। रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु के बाद भी ईमेल तक पहुंच थी और पुलिस को संदेह है कि उन्होंने उनके मेल के साथ छेड़छाड़ की है।
रिया ने पासवर्ड बदलने की भी कोशिश की है। हालांकि पॉलिटिकल एनालिस्ट रवि श्रीवास्तव ने कहा, ‘हर कोई कह रहा है कि रिया सुशांत के मेल और अकाउंट को एक्सेस कर रही थी, लेकिन वास्तव में, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से स्थायी रूप से कुछ भी डिलीट नहीं किया जा सकता है। इसे हमेशा प्राप्त किया जा सकता है।’ यह भी बताया गया कि सुशांत ने 8 से 13 जून के बीच रिया को कई कॉल किए थे। हालांकि उनकी कॉल रिया तक नहीं पहुंची क्योंकि रिया ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था।
इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को तलब किया है। रिया को शुक्रवार यानी 7 अगस्त, 2020 तक एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में अपनी जांच का विवरण देने के लिए 3 दिन का समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती को संरक्षण देने से भी इनकार कर दिया है।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213