अब शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा मानव संसाधन मंत्रालय, औपचारिक ऐलान आज
नई दिल्ली। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (Ministry of Human Resource and Developmnt, MHRD) का नाम बुधवार को बदलकर शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) कर दिया जाएगा। इसका औपचारिक ऐलान आज शाम किया जाएगा। बता दें कि 1985 से पहले भी इस मंत्रालय को शिक्षा मंत्रालय के नाम से ही जाना जाता था।
केंद्रीय कैबिनेट से नाम के इस बदलाव को मंजूरी मिल गई है और इसका ऐलान आज शाम में किया जा सकता है। नए शिक्षा मसौदे के तहत दिए गए मुख्य सुझावों में से एक मंत्रालय के नाम में बदलाव भी था। इसपर बुधवार को हुए कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दे दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में 1985 में शिक्षा मंत्रालय से बदलकर HRD मंत्रालय नाम दिया गया था।
पूर्व इसरो चीफ के कस्तूरीरंगन (ISRO chief K Kasturirangan) की अगुवाई में एक्सपर्ट के ग्रुप ने मंत्रालय के इस नाम का प्रस्ताव दिया। मंत्रालय के नाम में बदलाव का प्रस्ताव शिक्षा पर फोकस के क्रम में दिया गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy, NEP) मौजूदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जगह ले लेगी जो पहले 1986 में बनी थी और बाद में 1992 में संशोधित की गई।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.