असम: सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के COVID-19 वार्ड में डॉक्टरों और मरीजों ने कारगिल विजय दिवस मनाया
दिसपुर। देशभर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कोरोना संकट में सभी देशवासियों ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस खास मौके पर असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के COVID-19 वार्ड में डॉक्टरों और मरीजों ने भी कारगिल विजय दिवस का जश्न मनाया। उन्होंने संयुक्त रूप से 1997 की फिल्म बॉर्डर के फेमस गाने, संदेश आते हैं की धुन गाई और नृत्य किया। इसके अलावा कई बॉलीवुड देशभक्ति गानों पर उन्होंने डांस किया।
भारतीय सशस्त्र बलों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में पाकिस्तान को हराया था। तब से, ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले सैनिकों के गौरव और वीरता को फिर से जगाने के लिए कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पाकिस्तानी सेना द्वारा कब्जा की गई पहाड़ की ऊंचाइयों को फिर से हासिल करने में भारतीय सैनिकों की जीत का प्रतीक है।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213