नौकरानी से दुष्कर्म के बाद बना रखी थी सीडी, पकड़ा गया एक्साइज सब इंस्पेक्टर
भोपालः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक एक्साइज सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने नाबालिग नौकरानी के दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा। नाबालिग ने पुलिस से अपने यौन शोषण की शिकायत की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन को उज्जैन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। होटल में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में काम करने वाली 17 साल की नौकरानी को 11 महीने से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी द्वारा किशोरी के अश्लील वीडियो भी बनाए गए हैं. पंकज जैन को उज्जैन के नीलगंगा थाना पुलिस ने होटल मधुबन से गिरफ्तार किया।
सब इंस्पेक्टर नाबालिग को ब्लू फिल्में भेजता था और अश्लील चैटिंग भी करता था। लड़की को चुप रखने के लिए वह उसे पुलिस केस में फंसाने और डराने-धमकाने की कोशिश करता था। वह अक्सर लड़की को होटल मधुबन में बुलाता था और फिर शारीरिक शोषण करता था।
किशोरी ने सोमवार को सीएसपी डॉ रजनीश कश्यप के पास शिकायत की थी कि पंकज जैन उसके साथ 10-11 महीनों से दुष्कर्म कर रहा है, कई बार उसने घर पर और होटल में संबंध बनाए हैं। इसके अलावा किशोरी के अश्लील वीडियो भी पंकज जैन ने बना रखे थे। पंकज जैन अश्लील वीडियो भेज कर किशोरी के साथ उसी तरह संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। परेशान होकर किशोरी ने सीएसपी से मामले की शिकायत की थी।
किशोरी ने यह भी बताया था कि मंगलवार को जैन ने उसे होटल मधुबन में बुलाया है। इस पर मंगलवार को पुलिस टीम पहले से ही होटल मधुबन में तैयार खड़ी थी। जैसे ही जैन वहां पहुंचा और किशोरी के रूम में गया, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। जैन की होटल में एंट्री भी दर्ज नहीं थी। इस पर पुलिस ने होटल के मैनेजर और कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। इसके अलावा डीवीआर और रजिस्टर भी जब्त किए गए हैं।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.