सिंधिया सहित 61 राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ, 43 सदस्यों की पहली बार एंट्री
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 61 नेताओं ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। शपथ लेने वालों में दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, झामुमो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी थे। आज शपथ लेने वालों में 61 में से 43 सदस्यों ने पहली बार राज्यसभा में प्रवेश ली। अब सदन में भाजपा सांसदों की संख्या 75 से बढ़कर 86 हो गई।
शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ पार्टी के सभी नेताओं का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ राजस्थान के लोगों के आशीर्वाद के साथ मैं अपने कर्तव्यों को निष्ठा के साथ निभाने का वादा करता हूं।’ राजस्थान से राज्यसभा के लिए कांग्रेस की ओर से दो उम्मीदवारों कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश कांग्रेस महासचिव नीरज डांगी का ऐलान किया गया था।
पिछले माह हुआ था चुनाव
राज्यसभा की 19 सीटों के लिए पिछले माह चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं। नए सदस्य जो पहली बार सदन में आ रहे हैं उनमें से एक प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) हैं। उन्होंने पिछले साल कांग्रेस को छोड़ शिवसेना का हाथ थाम लिया था। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया इस साल की शुरुआत में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके अलावा एक नया नाम कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल का भी है। कालिता ने कांग्रेस का साथ जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के लिए राज्यसभा में पिछले साल विधेयक लाया गया था और इसी दिन कालिता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था।
हाउस चैंबर में शपथ ग्रहण
कोविड-19 के मद्देनजर संसद का सत्र नहीं चलाया जा रहा है। इसे देखते हुए शपथ ग्रहण का आयोजन हाउस चैंबर में किया गया। अब तक यह अध्यक्ष के कक्ष में होता आया है।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.