कर्नाटक में बेंगलुरू के बाद दो जिलों में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया
बेंगलुरू। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के कारण बेंगलुरू के बाद कनार्टक के दक्षिण कन्नड़ जिले और यादगीर जिले में 15 जुलाई 2020 की रात 8 बजे से 23 जुलाई 2020 की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। यह जानकारी दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त और यादगीर के जिला उपायुक्त ने दी।
इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पिछले शनिवार को बेंगलुरू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जुलाई से एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की था। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि राज्य में रोजाना कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बीच विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर यह कदम उठाया गया है।
तमिलनाडु सरकार ने मदुरै और आसपास के क्षेत्रों में पाबंदियां 14 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 13 से 23 जुलाई तक व्यापक लॉकडाउन की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने मुंबई के आसपास के क्षेत्रों में भी इसी तरह बंद की घोषणा की थी।
बिहार में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन
उधर, कोरेाना वायरस के बढ़ते मामले के कारण बिहार में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। गृह विभाग को अधिसूचना जारी करने का आदेश दे दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में फाइव डे वीक
कोरोना के संक्रमण काल तक उत्तर प्रदेश में मिनी लॉकडाउन के तहत अब सिर्फ पांच दिन कार्यालय तथा बाजार खुलेंगे। यानी प्रदेश में फाइव डे वीक के तहत काम होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ रात नौ बजे तक ही खुलेंगे। शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दौरान केवल दूध, फल और सब्जियां जैसे अन्य आवश्यक चीजें बेचने वाली दुकानें खोलने की अनुमति है। इन दो दिनों में बड़े पैमाने पर सफाई और सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.