मथुरा में आज बांकेबिहारी मंदिर में माथा टेकेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
मथुरा। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अपने दौरे पर मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं। इसी क्रम में उनका मंगलवार को मथुरा का दौरा है। जहां पर वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी।
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आग मथुरा में रहेंगी। मथुरा में वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी माथा टेकेंगी। किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपना रही हैं। वह मथुरा के पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी।
कांग्रेस महासचिव के प्रदेश के धार्मिक स्थलों की ओर रुख करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कान्हा की नगरी में प्रियंका वाड्रा ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर या कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक जा सकती हैैं। सोमवार को उनके निजी सचिव संदीप सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गूजर ने यहां पार्टीजनों के साथ मंथन कर कार्यक्रम को फाइनल किया। प्रियंका गांधी वाड्रा पालीखेड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस की किसान पंचायत पहुंचेंगी। वहां संबोधन के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। मंदिर में दर्शन के बाद उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।
कृषि कानूनों के विरोध में प्रियंका गांधी वाड्रा आज मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। महापंचायत पालीखेड़ा मैदान में है। प्रियंका के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं। महापंचायत के दौरान प्रियंका के साथ मंच पर कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। इसमे कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए प्रियंका गांधी पूरी तरह से तैयार हैं। किसानों के मुददों अलावा वह पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दाम और कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठएंगी। वह सरकार को घरने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने देना नहीं चाहती हैं।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213