सांसद महेंद्र सोलंकी का बड़ा बयान, सारे टाइगर BJP में आ गए, सर्कस के कांग्रेस में रह गए
सीहोर: मध्य प्रदेश में टाइगर को लेकर सियासत और बयान बाजी जारी है। इसे लेकर अब देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्र सोलंकी भी मैदान में कूद गए है। सांसद सोलंकी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के सारे टाइगर अब भाजपा में आ गए है और सर्कस के टाइगर कांग्रेस में बचे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कौन जंगल का और कौन सर्कस का टाइगर यह तो आने वाले 24 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में ही पता चलेगा। दरअसल सांसद महेंद्र सोलंकी जिले के आष्टा विधानसभा के दौरे पर पंहुचे थे।इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान टाइगर अभी जिंदा है पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सर्कस वाले बयान पर पलटवार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सारे टाइगर भाजपा में आ गए है और सर्कस के टाइगर कांग्रेस में रह गए है। कौन जंगल का और कौन सर्कस का टाइगर है ये तो विधानसभा उपचुनाव ही बताएंगे। कमलनाथ के अपने विधायक ही कांग्रेस की सरकार को नहीं संभाल पाए।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213